नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- फ्रांस में बढ़ती महंगाई, जीवन-यापन के भारी खर्च और सरकारी कटौती के खिलाफ जारी छात्रों और ट्रेड यूनियनों का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी हिंसक दंगे और लूटपाट में बदल गया है। शनिवार और रविवार के दौरान पेरिस, बोरदो, ल्योन और मार्सैई सहित फ्रांस के प्रमुख शहरों में 5.5 लाख से ज्यादा प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे, जिनमें से केवल पेरिस में ही 1,10,000 लोग जमा हुए। आंदोलन के उग्र होने के साथ ही नकाबपोश प्रदर्शनकारियों ने Apple, Louis Vuitton, Hermes जैसी दुनिया की प्रमुख लक्जरी रिटेल दुकानों और शोरूम्स में जमकर तोड़फोड़ और लूटपाट की।लक्जरी शोरूम्स में लूटपाट और सरकारी इमारतों में आगजनी फ्रांस के गृह मंत्रालय और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, देश के अलग-अलग शहरों में हिंसा और अराजकता का माहौल देखा गया। बोरदो में उपद्रवियों ने एप्पल...