फ्रांस में क्रैश हुआ विमान, 11 लोगों की मौत की खबर; मचा हड़कंप
नई दिल्ली, जून 28 -- फ्रांस के पूर्वी हिस्से में रविवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। नैन्सी शहर के निकट टॉमब्लेन (Tomblaine) इलाके में एक छोटा नागरिक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। फ्रांसीसी समाचार चैनल बीएफएम टीवी ने स्थानीय प्रीफेक्ट के हवाले से यह जानकारी दी है। मेउर्थ-एट-मोसेले (Meurthe-et-Moselle) विभाग के प्रशासन ने दुर्घटना की पुष्टि की है। अधिकारियों के अनुसार, रविवार दोपहर टॉमब्लेन क्षेत्र में विमान के क्रैश होने की सूचना मिलते ही बड़े पैमाने पर आपातकालीन बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। फायर ब्रिगेड, पुलिस, एम्बुलेंस और विशेष बचाव टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं। फ्रांसीसी दैनिक 'ले पेरिसियन' ने रिपोर्ट किया कि दुर्घटना में कई लोगों की जान गई है और कई घायल भी हुए हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर मृतकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.