फॉक्सबोरो (अमेरिका), जुलाई 10 -- काइलियन एमबाप्पे ने पहले हाफ में पेनल्टी किक चूकने के बाद शानदार वापसी करके एक गोल किया और एक गोल करने में मदद की जिससे फ्रांस ने गुरुवा को वर्ल्ड कप फुटबॉल के पहले क्वार्टर फाइनल में मोरक्को को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। फ्रांस की तरफ से ओस्मान डेम्बेले ने दूसरा गोल किया। अब सेमीफाइनल में उसका मुकाबला मंगलवार को डलास में स्पेन या बेल्जियम में से किसी एक से होगा। एमबाप्पे का 60वें मिनट में किया गया गोल उनके विश्व कप करियर का 20वां गोल था, जिससे वह अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेस्सी से सिर्फ एक गोल पीछे रह गए। डेम्बेले ने 66वें मिनट में टूर्नामेंट का अपना पांचवां गोल किया। कतर में 2022 में खेले गए सेमीफाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को इसी स्कोर से हराया था। फ्रांस अब लगातार तीन विश्...