नई दिल्ली, दिसम्बर 2 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने तमिलनाडु से फ्रांस का नकली वीजा बनाने वाले एक एजेंट और तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एजेंट पीड़ितों को पेरिस में नौकरी लगवाने का झांसा देता था। इसके बाद उनसे 10 से 15 लाख रुपये तक लेकर फ्रांस का फर्जी वीजा थमा देता था। आरोपी एजेंट द्वारा जारी वीजा लेकर तीन यात्री एयरपोर्ट पहुंचे थे। जहां डिपार्चर इमिग्रेशन काउंटर पर जांच के दौरान तीनों पकड़े गए और पूरे मामले का खुलासा हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपी एजेंट के साथी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि 28 अक्तूबर को तीन भारतीय यात्री 23 वर्षीय नवीराज सुब्रमण्यम, 38 वर्षीय मोहन गांधी एलंगोवन और 28 वर्षीय प्रभाकरन सेंथिलकुमार पेरिस जाने के लिए आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचे थे।...