नई दिल्ली, जून 13 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को फ्रांस और स्लोवाकिया की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इस दौरान वह 15 जून से फ्रांस में आयोजित होने वाले तीन-दिवसीय जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के अलावा कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। भारत साझीदार देश के रूप में इस समूह की बैठक में तेरहवीं बार भाग ले रहा है। जानकारों का कहना है कि फ्रांस की कंपनी के साथ होने वाली राफेल डील को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बात कर सकते हैं। ऐसे में यह सौदा तेजी से आगे बढ़ने की संभावना है।रक्षा और प्रौद्योगिकी को लेकर अहम है यह दौरा आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी अपनी यात्रा के दौरान फ्रांस और स्लोवाकिया के शीर्ष नेतृत्व के साथ संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्र...