अलीगढ़, जून 16 -- जनपद में ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के खिलाफ वकीलों का धरना-प्रदर्शन जारी, नारेबाजी अतरौली, संवाददाता। अधिवक्ता कल्याण समिति के अधिवक्ताओं ने राज्य सरकार द्वारा रजिस्ट्री दफ्तर में 'फ्रंट ऑफिस' बनाए जाने के विरोध में पूर्ण हड़ताल का ऐलान किया है। यह भी पढ़ें- जमीन रजिस्ट्री के नए नियम के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शनधरना-प्रदर्शन की गतिविधियाँ समिति अध्यक्ष राकेश कुमार यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में वकीलों ने तहसील परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोई भी अधिवक्ता रजिस्ट्री या न्यायिक कार्य नहीं करेगा। इसके साथ ही स्टाम्प वेंडरों द्वारा स्टाम्प की बिक्री भी पूरी तरह बंद रही। हड़ताल के कारण तहसील अतरौली के सभी राजस्व न्यायालयों और अलीगढ़ रजिस्ट्री कार्यालय में कामकाज पूरी तरह ...