मुरादाबाद, अगस्त 29 -- प्रदेश की राजधानी लखनऊ, एनसीआर समेत कई जगहों पर स्वाइन फ्लू के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच मुरादाबाद में इसके कहर से निपटने को व्यापक रणनीति तैयार की है। कोरोना महामारी की तर्ज पर फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके लगाकर स्वाइन फ्लू के खतरे से बचाने को कार्यवाही शुरू की है। सरकारी अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टर व स्टाफ कहीं स्वाइन फ्लू संक्रमित मरीजों का इलाज करते समय उनके संपर्क में आकर संक्रमण की चपेट में न आ जाएं यह सुनिश्चित करने के लिए सभी वर्कर्स को इनफ्लूएंजा के टीके लगाए जाएंगे। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि सोमवार को विशेष अभियान चलाकर अस्पताल के कर्मियों को इनफ्लूएंजा के टीके लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- ट्रैवल हिस्ट्री वाले लोगों के स्वाइन फ्लू संक्रमित होने का खतरा बढ़ा डिस्ट्रिक...