हल्द्वानी, मई 9 -- मोहन भट्ट, हल्द्वानी भीषण गर्मी में फील्ड में ड्यूटी करने वाले फ्रंटलाइन वन कर्मियों को हल्द्वानी वन प्रभाग ने आधुनिक कूलिंग जैकेट दिए हैं। अत्यधिक गर्मी में शरीर का तापमान नियंत्रित रखने में सहायक यह जैकेट हीट स्ट्रेस, थकान एवं डिहाइड्रेशन के जोखिम को कम करेंगे।शुक्रवार को हल्द्वानी वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि फ्रंटलाइन कर्मी, फायर वॉचर्स वन, वन्यजीव एवं जनसुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका तो निभाते ही हैं वहीं गर्मी में विशेषकर वनाग्नि की घटनाओं के दौरान इनको भीषण गर्मी, धुएँ, आग, ताप तथा कठिन भौगोलिक परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा वन चेकपोस्ट एवं बैरियरों पर तैनात फ्रंटलाइन स्टाफ को तेज धूप में ड्यूटी करनी पड़ती है। यह भी पढ़ें- गर्मी छूमंतर, Rs.2500 से कम में लें Mini AC, बैग में रखकर ऑफि...