रायबरेली, अप्रैल 22 -- रायबरेली संवाददाता। गदागंज कस्बे में बिजली व्यवस्था एक बार फिर चरमराती नजर आई। गदागंज थाना के ठीक सामने लगे ट्रांसफार्मर का फ्यूज खराब हो जाने से पूरे कस्बे की विद्युत आपूर्ति करीब पांच घंटे तक ठप रही। जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। बिजली गुल होने से जहां भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे, वहीं व्यापारियों का कामकाज भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। लगातार बिजली बाधित रहने से दुकानदारों में नाराजगी देखने को मिली। व्यापारियों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अवर अभियंता नितेश कुमार दुबे के नेतृत्व में कर्मचारियों ने फ्यूज ठीक करने का कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल की गई। यह भी पढ़ें- बिजली संकट से मचा हाहाकार, सआदतगंज में केबल फाल्ट, देर रात तक अंधेरा अवर अभियंता नित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.