अलीगढ़, अप्रैल 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अशोकनगर फीडर में तकनीकी खराबी आने से गुरुवार सुबह कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। फीडर आर-1, वाई-1, आर-2 और वाई-2 फॉल्ट के चलते ट्रिप हो गया, वहीं 5 एमवीए का फ्यूज भी जल गया। इस कारण अशोकनगर व आसपास के क्षेत्रों में सुबह करीब 6 बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जो दोपहर तक बहाल हो सकी। दूसरी ओर, शक्तिनगर में पोल गिरने करीब आठ घंटे आपूर्ति ठप रही। बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों में पानी की आपूर्ति भी प्रभावित रही, जिससे दैनिक कामकाज बाधित हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान समय पर नहीं हो सका। दोपहर दो बजे पोल ठीक किया गया। उधर, जलालपुर क्षेत्र में भी दिनभर बिजली व्यवस्था अस्थिर रही। यहां बार-बार फीडर ट्रिप होने से सप...