फ्यूचर स्कूल में समर कैंप का शुभारंभ
बदायूं, मई 22 -- फ्यूचर लीडर्स स्कूल में समर कैंप का शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन भाजपा नेत्री एवं समाजसेविका ममता शाक्य तथा विशिष्ट अतिथि राजेंद्र मौर्य ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। ममता शाक्य ने कहा कि समर कैंप बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारने का बेहतरीन मंच है। डायरेक्टर वीपी सिंह ने कहा कि कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना और उनका आत्मविश्वास बढ़ाना है। वहीं एमडी राहुल कुमार सिंह ने छात्रों को व्यावहारिक सीख को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। कैंप के पहले दिन विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- सरस्वती विद्या मंदिर, में समर कैंप का शुभारंभ यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.