नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- NCLAT (National Company Law Appellate Tribunal) ने रिटेल सेक्टर की प्रमुख कंपनी फ्यूचर लाइफस्टाइल फैशन्स लिमिटेड (Future Lifestyle Fashions Ltd) से जुड़े एक अहम मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायाधिकरण ने निर्देश दिया है कि कंपनी की दिवाला समाधान प्रक्रिया को अब तीन महीने के भीतर पूरा किया जाए, ताकि लंबे समय से चल रही इस प्रक्रिया को जल्द खत्म किया जा सके। यह फैसला ऐसे समय आया है, जब कंपनी पहले ही वित्तीय संकट से जूझ रही है और इसके भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 6% तक गिरा, जानें वजह दरअसल, इस मामले में एक लेनदार ने कंपनी की एक लीज (पट्टे) वाली संपत्ति को खाली कराने की मांग की थी, लेकिन राष्ट्रीय ...