देहरादून, जनवरी 29 -- यूपीईएस को ग्लोबल सेंटर आफ एक्सीलेंस इन फ्यूचर मोबिलिटी बनाया गया है। इसके लिए यूपीईएस ने आटोमोटिव और मोबिलिटी डिजाइन के क्षेत्र में वैश्विक मान्यता प्राप्त डिजाइन ग्रुप आइकोना के साथ साझेदारी की है। जिससे विश्वविद्यालय आइकोना के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में शामिल हो गया है। सेंटर का उद्देश्य अगली पीढ़ी की मोबिलिटी समाधानों पर नवाचार और शोध को बढ़ावा देना है। इसमें फोकस इलेक्ट्रिक वाहन, स्वायत्त ड्राइविंग, स्मार्ट सिटी इंटीग्रेशन, शहरी नियोजन, नीति विकास और सतत परिवहन प्रौद्योगिकियों पर रहेगा। यह केंद्र सरकारों, शैक्षणिक संस्थानों और उद्योग जगत के प्रमुख हितधारकों के साथ मिलकर उभरते मोबिलिटी इकोसिस्टम को मजबूत करेगा। यूपीईएस स्कूल आफ डिजाइन के ट्रांसपोर्टेशन डिज़ाइन कार्यक्रम की शैक्षणिक गुणवत्ता और उद्योग-स्तरीय स्वीका...