नई दिल्ली, फरवरी 1 -- Budget 2026: शेयर बाजार में फ्यूचर एंड ऑप्शंस (Futures & Options) की सनक रखने वाले ट्रेडर्स को बजट में बड़ा झटका लगा है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार, 1 फरवरी को पेश बजट प्रस्तावों में फ्यूचर एंड ऑप्शन, दोनों तरह की ट्रेडिंग पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ाने का ऐलान किया है। फ्यूचर्स पर STT को 0.02 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.05 प्रतिशत कर दिया गया है जबकि ऑप्शंस पर इसे पिछले 0.1% से बढ़ाकर 0.15% कर दिया गया है। इससे डेरिवेटिव ट्रेडिंग की लागत बढ़ जाएगी। सरकार का यह कदम उन ट्रेडर्स को हतोत्साहित करना है जो बिना किसी कैल्कुलेशन के शेयर बाजार में ट्रेडिंग के लिए कूद पड़ते हैं। बजट में किए गए इस ऐलान का तात्कालिक असर भारतीय शेयर बाजार पर दिख रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी, अपने दिन के हाई से एक पर्सें...