नई दिल्ली, जून 2 -- स्कोडा की मशहूर सेडान ऑक्टाविया आरएस (Octavia RS) भारत समेत दुनिया भर के कार लवर्स के बीच काफी पॉपुलर है। पिछले साल जब भारत में इस कार का पहला बैच लिमिटेड नंबरों में लाया गया था, तो इसे ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। आलम यह था कि कीमत की घोषणा होने से पहले ही पहले बैच की सभी 100 यूनिट्स हाथों-हाथ बिक गई थीं। अब कंपनी इस कार का दूसरा बैच भारत लाने की तैयारी कर रही है। इसी बीच कार लवर्स के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल, इस सेडान ने ग्लोबल क्रैश टेस्ट में अपनी मजबूती का लोहा मनवाते हुए पूरे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। आइए जानते हैं क्रैश टेस्ट की पूरी डिटेल्स को विस्तार से।सबसे सख्त क्रैश टेस्ट इस कार का क्रैश टेस्ट दुनिया की सबसे सख्त क्रैश-टेस्टिंग एजेंसियों में से एक 'ANCAP' (ऑस्ट्रेलियन न्यू कार एसेस...