नई दिल्ली, जनवरी 27 -- अगर आप एक फीचर-लोडेड, बड़ी और स्टाइलिश SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो MG एस्टर का बेस मॉडल (Sprint) इस समय बाजार की सबसे बड़ी डील बन चुका है। जनवरी 2026 में इस SUV पर इतना भारी डिस्काउंट मिल रहा है कि इसकी कीमत ने सबको चौंका दिया है। जुलाई 2025 में जहां MG एस्टर बेस मॉडल की इफेक्टिव कीमत 11.48 लाख (रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस छोड़कर) थी, वहीं जनवरी 2026 में यह घटकर सिर्फ 8.44 लाख रह गई है, यानी कुल मिलाकर 3.04 लाख की सीधी बचत हो रही है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- ऑल्टो, वैगनआर, सेलेरियो और एस-प्रेसो पर 100% रोड़ टैक्स की छूट; देखें डिटेल कंपनी ने इसकी कीमत में लगभग 35,000 रुपये की GST कटौती की है। अगर जनवरी 2026 में 14,100 रुपये की कीमत बढ़ोतरी न होती, तो एस्टर (Astor) की कीमत घटकर 8....