नई दिल्ली, दिसम्बर 9 -- गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अधिकारियों को आग से तबाह हुए नाइट क्लब के भगोड़े मालिकों - सौरभ और गौरव लूथरा के दूसरे क्लब वागाटोर समुद्र तट स्थित 'रोमियो लेन' के अवैध 'शैक' (झोपड़ी) को ध्वस्त करने का आदेश दिया है। यह उनके अरपोरा नाइट क्लब बर्च बाय रोमियो लेन में लगी भयानक आग के बाद एक और बड़ी कार्रवाई है। पिछले दिनों लूथरा बंधुओं के नाइट क्लब में हुई आगजनी में 25 लोग मारे गए थे और कई अन्य झुलस गए थे। इस हादसे के कुछ ही घंटों बाद दोनों भाई थाईलैंड फरार हो गए थे। गोवा के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार, इंटरपोल ने सौरभ और गौरव लूथरा के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है। सीएमओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सावंत ने उत्तरी गोवा जिला प्रशासन को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.