फौजी समेत तीन पीड़ितों को वापस कराए 34.02 लाख
बरेली, जुलाई 4 -- साइबर क्राइम थाना पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में साइबर ठगी के शिकार हुए फौजी समेत तीन लोगों को 34.02 लाख रुपये वापस कराए हैं। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में साइबर थाना पुलिस ने भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी), विभिन्न बैंकिंग और वित्तीय संस्थानों के सहयोग से यह कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि सिटी स्टेशन के पास मोहन स्टील वर्क्स निवासी गौरव शर्मा के व्हाट्सएप पर गैस कनेक्शन रिन्यू करने का लिंक आया था। लिंक पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया और 11,90,921 रुपये निकाल लिए गए। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की गई तो यह रकम विभिन्न सीएससी खातों में ट्रांसफर होने की बात सामने आई। इस पर बैंकिंग संस्थानों के सहयोग से पूरी राशि होल्ड कराकर अदालत के आदेश पर पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई है. यह भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.