प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 20 -- फौजी शिव कुमार सिंह की आत्मकथा को दर्शाती पुस्तक सूबेदार का लोकार्पण रविवार शाम आयोजित समारोह में किया गया। लोकार्पण समारोह में मश्सहूर लोक कलाकार चंदन तिवारी की शानदार प्रस्तुति पर लोग झूम उठे। अंतू के बझान गांव में रविवार को आयोजित समारोह में फौजी शिव कुमार सिंह की आत्मकथात्मक पुस्तक सूबेदार प्रतापगढ़ से चीन की जेल तक, फौज और किसानी की कहानी का लोकार्पण किया गया। लोक कलाकार चंदन तिवारी ने हमरी अटरिया पर आओ संवरिया, देखा देखी तनिक होई जाय से लोगों का मनोरंजन किया। पुस्तक सूबेदार, प्रतापगढ़ से चीन की जेल तक का विमोचन शिवकुमार सिंह ने किया। पुस्तक में फौज और किसानी की कहानी के साथ ही औरतों की स्थिति, पहले की खेती-बाड़ी, आजादी के पहले का दौर, शादी के रीति रिवाज व पुरानी यादें, कोल और बझान का वंश वृक्ष, गांव की...