फौजी व कारोबारी समेत चार लोगों से 8.74 लाख रुपये की ठगी
अलीगढ़, मई 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। डिजिटल दौर में साइबर ठगों ने पूरी तरह अपने पैर पसार लिए हैं। जिले में रोजाना किसी ने किसी से ठगी हो रही है। इसी तरह अब शातिरों ने कारोबारी, फौजी समेत चार अलग-अलग लोगों से 8.74 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली। इसमें दो मामलों में चोरी व लूटे गए फोन से यूपीआई एक्टिवेट करके रुपये निकाले गए हैं। पुलिस ने चारों मामलों में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
फौजी से ठगी की घटना देहलीगेट क्षेत्र के मेलरोज बाईपास आरसीपुरम निवासी सुधीर कुमार के अनुसार उनके बहनोई सुनील कुमार गौतम फौजी हैं, जिनकी पोस्टिंग नासिक (महाराष्ट्र) में है। आठ जनवरी को वह ड्यूटी पर जाने के लिए पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन के लिए ट्रेन-64904 (दिल्ली-मथुरा ईएमयू) में बैठे थे। ट्रेन चलने लगी तो वह सीट पर बैठे फोन देख र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.