प्रयागराज, फरवरी 10 -- सेवानिवृत्त फौजी के सीने पर तमंचा सटाकर धमकी देने वाले आरोपियों के विरुद्ध मंगलवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। रविवार सुबह दक्षिणी कोटवां निवासी रिटायर फौजी कुलदीप सिंह का अवैध बालू खनन माफियाओं से विवाद हो गया था। कुलदीप के सीने पर आरोपियों ने तमंचा सटा दिया था। हवाई फायर भी किया। पुलिस ने लीलापुर कलां निवासी धर्मेंद्र शुक्ला व दो अन्य अज्ञात के विरुद्ध जान से मारने की धमकी सहित अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...