हल्द्वानी, फरवरी 16 -- हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी ने भैरव चौक स्थित पीड़ित फौजी परिवार को न्याय दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष भुवन चंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विकास प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। आरोप है कि कोरोना काल में मरम्मत के नाम पर तीन पहाड़ी परिवारों से उनके मकान-दुकान खाली कराकर दूसरों को बेच दिए गए। इनमें एक परिवार ऐसे सैनिक का है, जिन्होंने 1962, 1965 और 1971 के युद्धों में देश सेवा की है। जिला अध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल और पीड़ित दीपा बोरा ने कहा कि कुमाऊं आयुक्त व प्राधिकरण सचिव के ध्वस्तीकरण आदेश के बावजूद नजूल भूमि पर हुए इस कब्जे को नहीं हटाया गया। प्रदर्शन में प्रेमा मेर, कविता जीना, प्रदीप रौतेला सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...