नई दिल्ली, मई 14 -- दक्षिणी दिल्ली की नेब सराय थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिये फंसाकर अपहरण और लूटपाट के मामले का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक सेना के जवान को पत्नी और साथियों के साथ पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, सैनिक फार्म के अनुपम गार्डन में रहने वाले 72 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) मनमोहन गुप्ता इस हनीट्रैप गैंग का शिकार हुए थे। सेना के जवान की पत्नी 40 वर्षीय कल्पना कुमारी एक डाइटीशियन है। बुजुर्ग अपनी डाइट को लेकर ही महिला के संपर्क में आए थे। यह भी पढ़ें- दिल्ली में चलती बस में गैंगरेप, टाइम पूछने के बहाने खींचा; 2 घंटे तक दरिंदगी गत 2 मई की शाम करीब 7:45 बजे बुजुर्ग सीए अपने घर पर अकेले थे और कल्पना का इंतजार कर रहे थे। योजना के तहत जैसे ही कल्पना घर में दाखिल हुई, उसके अन्य साथी भी अंदर घुस ...