हाथरस, दिसम्बर 6 -- हाथरस। कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के आगरा रोड स्थित बहादुरपुर भूप के निकट दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें फौजी दामाद के अंतिम संस्कार से लौट रहे ससुर सहित दो लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बाइक सवारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया, दूसरे को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के गांव गुड्हा निवासी 55 वर्षीय रामेश्वर पुत्र महाराज सिंह शुक्रवार को मुरसान क्षेत्र के गांव मगटई अपने दामाद की मौत पर आए थे। दामाद के शव के अंतिम संस्कार के बाद वह शनिवार की सुबह बाइक पर सवार हो अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के आगरा रोड स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.