बरेली, फरवरी 5 -- दुनका। गांव दुनका में बीती रात चोरों ने फौजी छन्नू राम के बंद घर को निशाना बनाया। छन्नू राम वर्तमान में आर्मी में छत्तीसगढ़ में तैनात हैं। बीती रात चोर उनकी छत पर चढ़ गए और जाल हटाकर चोर कमरे में रखी अलमारी तिजोरी के ताले तोड़कर डेढ़ लाख रुपये, चांदी का बिछुआ, दो जोड़ी पायल, सोने के कुंडल, अंगूठी ,सोने की बाली आदि कीमती सामान चुरा ले गए। छन्नू राम के बेटे अंकुर ने बताया कल शाम 6.00 बजे परिवार के सभी सदस्य रुद्रपुर अपने मामा के साले अमर की शादी में गए थे। रात में 12.00 बजे वापस घर आए तो तिजोरी और अलमारी के ताले टूटे थे। सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। उन्होंने चौकी पुलिस को तहरीर दी है। अंकुर ने बताया बड़े भाई अमन की तीन माह बाद शादी होनी है। उसकी इंगेजमेंट में जेवर और नकदी मिली थी। कुछ जेवर शादी में चढ़ाने के लिए खरीदा था। सब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.