वाराणसी, अक्टूबर 12 -- मिर्जामुराद, संवाद। खोचवां (मिर्जामुराद) में शुक्रवार रात चोरों ने एक फौजी के बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी और लाखों के आभूषण उड़ा दिया। चोर विंडो एसी उखाड़कर घर में घुसे थे। गांव के एस.नाथ उपाध्याय का गांव में मकान है। जबकि उनका परिवार रोहनिया में रहता है। परिवार के सदस्य दो दिन पहले गांव आए थे। फिर रोहनिया स्थित मकान पर चले गए थे। एस. नाथ उपाध्याय का पुत्र उमेश फौज में हैं, जो करवाचौथ पर छुट्टी लेकर घर आए थे। शनिवार को जब परिवार गांव के मकान पर पहुंचा तो खिड़की की एसी जमीन पर पड़ी मिली। घर में सामान बिखरा पड़ा था। उमेश उपाध्याय ने बताया कि आलमारी का ताला तोड़कर 15,000 नगद, सोने की सिकड़ी, हार, अंगूठी, नथिया, चांदी की करधनी, पायल, बर्तन, घड़ी, पंखा सहित लगभग 8 लाख रुपये मूल्य का सामान चोरी हो गया। मिर्जामुराद थाना प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.