फौजी के खाते से चार लाख रुपये उड़ाये
अररिया, सितम्बर 16 -- अररिया,निज संवाददाता। न कोई ओटीपी शेयर किया और ना ही किसी अनजान लिंक पर क्लिक किया बावजूद कश्मीर में तैनात भारतीय सेना के एक जवान के बैंक खाते में सेंध लगाकर साइबर अपराधियों ने चार लाख तीन हजार रुपये उड़ा लिए। जवान की पत्नी की शिकायत पर अररिया साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फौजी जीवन सिंह की पत्नी भरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर खजुरी वार्ड संख्या तीन निवासी प्रियतम कुमारी ने साइबर थाने में आवेदन देकर बताया कि उनके पति जीवन सिंह भारतीय सेना में कार्यरत हैं और वर्तमान में कश्मीर में तैनात हैं। उनका बैंक खाता पूर्णिया स्थित आईसीआईसीआई बैंक में है। पीड़िता के उनके पति के खाते से अचानक चार लाख तीन हजार रुपये की अवैध निकासी हो गई। पीड़िता का दावा है कि उनके पति ने न तो किसी से कोई ओटीपी साझा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.