सुल्तानपुर, सितम्बर 25 -- सुलतानपुर। अमेठी जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के दुर्गापट्टी टंडवा गांव में 16 साल पूर्व फौज के हवलदार की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में आरोपित दो सगे भाईयों को सुनवाई के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार ने दोषी पाया था। इसक्रम में कोर्ट ने शुक्रवार को दोनों दोषियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाकर जेल भेजा। इसके अलावा कोर्ट ने दोनों दोषियों पर कुल एक लाख 54 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। दोनों दोषियों को शुक्रवार को जेल से तलब कर सजा सुनाई गई। जिला शासकीय अधिवक्ता पवन दुबे के अनुसार नोहरेपुर गांव निवासी गिरीश पांडेय और दुर्गापट्टी टंडवा गांव निवासी अयोध्या बक्श सिंह के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच अमेठी की गौरीगंज तहसील में सीमांकन और बंटवारे का मुकदमा भी विचाराध...