दुमका, फरवरी 20 -- दुमका, प्रतिनिधि। श्री श्री 108 फौजदारी बाबा कोर्ट कम्पाउण्ड परिसर बजरंगबली मंदिर के बगल में तीन दिवसीय कार्यक्रम को लेकर शिव मंदिर में शिवलिंग सह शिव परिवार द्वारा स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे दिन शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा पूजा शुरू हो गई। देवघर व बासुकीनाथ से पहुंचे सात पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अनुष्ठान संपन्न कराया। मंदिर समिति के अनुसार इन मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण कराकर उन्हें विधि-विधान से स्थापित किया जाएगा। गुरुवार को फाल्गुन शुक्ल द्वितीया पर सर्वप्रथम देवाधिवास की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मंदिर परिसर में प्रतिष्ठापन पूजन का आयेाजन किया गया। पूजा के पश्चात दुर्गा सप्तशती पाठ का आयेाजन किया गया। अंत में आरती का आयोजन की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्र...