चक्रधरपुर, अप्रैल 24 -- मनोहरपुर,संवाददाता। पश्चिम सिंहभूम जिला बाल संरक्षण इकाई बच्चों की देखभाल और सुरक्षा को लेकर फोस्टर केयर योजना पर जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। 25 अप्रैल को संत अगस्तीन हाईस्कूल में जागरूकता कार्यक्रम सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी। इसमें 60 से 75 अभिभावक शामिल होंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माता-पिता और अभिभावकों को फोस्टर केयर योजना की जानकारी देनी है। बच्चों को सुरक्षित पारिवारिक माहौल में बेहतर देखभाल देने पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में मनोहरपुर बीडीओ शक्ति कुंज भी शामिल होंगे। साथ ही यूनिसेफ झारखंड, रांची और राजस्थान के विशेषज्ञ भी योजना से जुड़ी जानकारी देंगे। जिला बाल संरक्षण इकाई ने कहा कि इस कार्यक्रम से बच्चों की सुरक्षा और देखभाल को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ेगी। यह भी पढ़ें- हर बच्चे को स्कूल से जोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.