कटिहार, अक्टूबर 3 -- सालमारी, एक संवाददाता। बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के चंदहर पंचायत के मल्हाटोली आलेपुर गांव में विवाहिता निकिता देवी की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसकी सास और ससुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों की गिरफ्तारी मृतका के मायके पक्ष की ओर से लगाए गए दहेज हत्या के आरोप के आधार पर की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामले की ब्योरा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निकिता का शव देर रात मायके वालों को सौंप दिया गया। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और रात में ही अंतिम संस्कार किया। इस दौरान परिजनों में गम के साथ घटना को लेकर आक्रोश भी दिखा। मायके पक्ष ने पुलिस से मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

परिजनों के आरोप शनिवार सुबह मृतका के परिजन फिर बलिया बेल...