चंदौली, मई 30 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव के समीप बीते गुरुवार की देर शाम आभूषण कारोबारी सुजीत बिंद पर हुई फायरिंग और लूट की घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल बना है। घटना को अंजाम देने वाले बदमाश अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।क्षेत्र के मनोहरपुर गांव निवासी सुजीत बिंद गोधना मोड़ स्थित अपनी सराफा की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोककर नगदी, आभूषण तथा मोबाइल लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली लगने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। साथ ही सुजीत के बैग से 20 हजार नगदी सहित मो...