प्रयागराज, मई 1 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेल यात्रियों के लिए सुरक्षित मानी जाने वाली एसी बोगियां भी अब चोरों के निशाने पर हैं। लगातार सामने आ रहे मामलों ने यह साफ कर दिया है कि फोर्स की कमी के चलते जनरल और स्लीपर ही नहीं, बल्कि एसी कोच भी असुरक्षित हैं। हाल के दिनों में कई ट्रेनों में चोरी की घटनाओं ने यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है। यह चार केस तो बानगी भर हैं। जनवरी 2026 से लेकर अब तक एसी बोगी में चोरी के कई मामले दर्ज हो चुके हैं। एसी बोगियों में होने वाली चोरी पर सीधे सवाल उठा रहा है। रेलवे सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रही जीआरपी के पास फोर्स की बड़ी कमी है। इसके कारण ट्रेनों में जवानों की ड्यूटी कम लग रही है। कई ट्रेनों में एस्कार्ट भी नहीं है। एसी बोगियों में निगरानी न होने के कारण यात्री बदमाशों के निशाने पर हैं。 यह भ...