चम्पावत, जनवरी 3 -- लोहाघाट। फोर्ती गांव के मल्ला पुनेठा वार्ड में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान होगा। जल संस्थान ने गांव में सोलर हैंड पंप लगाने का कार्य शुरू किया है। ग्रामीणों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी और जल संस्थान का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि सोलर हैंडपंप से गांव की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। इससे महिलाओं व बच्चों को दूर-दूर से पानी लाने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी। यहां प्रधान रेनू बगौली, योगेश बगौली, शंकर बगौली, शेखर उपाध्याय, नारायण पुनेठा, रमेश चन्द्र, लक्ष्मीदत्त, नवीन पुनेठा, सतीश पुनेठा, कैलाश चन्द्र, लक्ष्मी दत्त जोशी, हिमांशु आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.