चम्पावत, मई 21 -- जगदीश राय, लोहाघाट। नगर के से लगे फोर्ती गांव में गुलदार की दहशत बरकरार है। ग्रामीण धीरज उपाध्याय ने बताया कि बुधवार रात मोहन बगौली और कृष्णानंद उपाध्याय के घर के पीछे गुलदार की दहाड़ने की आवाज सुनाई दी। जिससे पूरे इलाके में भय हे। अखिल बगौली, महेश बगौली, निखिल बगौली, संदीप बगौली, रेखा बगौली, हेमा उपाध्याय और कमला बगौली ने वन विभाग से गुलदार पकड़ने की मांग की है। इधर रेंजर रमेश जोशी ने बताया कि गुलदार प्रभावित क्षेत्र में वन विभाग की टीम निरंतर गश्त कर रही है। -- यह भी पढ़ें- भवाली-कैंची बाईपास क्षेत्र में गुलदार का आतंक यह भी पढ़ें- सेलखोला गांव में दिन-दहाड़े धमका गुलदार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...