चम्पावत, फरवरी 11 -- लोहाघाट। नगर से लगी ग्राम सभा फोर्ती में बैठकी होली का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के होल्यारों ने एक से बढकर एक राग और फागों की प्रस्तुति दी। फोर्ती में जनार्दन बगौली के आवास में आयोजित बैठकी होली में सामूहिक गणपति वंदना से शुरुआत की गई। भक्तों ने गजानन की आराधना करते हुए धन्य भाग्य हमारे गजानन घर में पधारे के साथ किया। हारमोनियम पर पूर्णानंद लोहनी ने मैं तो जाऊं श्यामा के साथ, गुलाल उसे लगाने... ढोलक में ईश्वर गिरी ने मेरो खो गयो बाजू बंद, रसिया होली में गाकर माहौल को रंगीन बना दिया। मदन कलौनी ने होली खेल रहे नंद लाल, मथुरा की कुंज गलिन में...कुंदन सिंह पाटनी ने अंत में अरे रंग डाल रहे सब ग्वाल बृज में होरी भई में लाल गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर चन्द्रशेखर बगौली, मोहन चंद्र बगौली, जनार्दन बगौ...