फोर्ड थिएटर पर नाम की खबर झूठी : ट्रंप
नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उस रिपोर्ट को खारिज किया, जिसमें दावा किया था कि प्रशासन के कुछ अधिकारियों ने फोर्ड थिएटर का नाम ट्रंप के नाम पर रखने का सुझाव दिया। इसी थिएटर में 1865 में एक हमलावर ने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की हत्या कर दी थी। ट्रंप ने ट्रूथ पर लिखा कि यह खबर कि व्हाइट हाउस या मैं वाशिंगटन डीसी के फोर्ड थिएटर पर अपना नाम लगाना चाहता हूं, जहां अब्राहम लिंकन की हत्या हुई थी, एक हास्यास्पद झूठ है। यह झूठी खबर है। यह भी पढ़ें- ट्रंप को अमेरिकी कोर्ट से फिर लगा झटका, मीडिया हाउस की एंट्री पर लगा बैन हटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.