फोर्ट्रेस चेकिंग में 288 यात्री पकड़े, 2.25 लाख वसूले
सहारनपुर, अगस्त 22 -- रेलवे स्टेशन पर फोर्ट्रेस टिकट चेकिंग ड्राइव में बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले 288 यात्रियों पर कार्रवाई हुई। अभियान में रेलवे ने कुल 2,25,500 रुपये जुर्माना वसूला। कार्रवाई में अंबाला, सहारनपुर और चंडीगढ़ मुख्यालय के टिकट चेकिंग स्टाफ ने हिस्सा लिया। जांच के दौरान 169 यात्री बिना टिकट यात्रा करते मिले, जबकि 108 मामले अनियमित टिकट और 11 मामले लगेज से जुड़े रहे। बिना टिकट मामलों में 1,58,920 रुपये, अनियमित टिकट के मामलों में 62,230 रुपये और लगेज से संबंधित मामलों में 4,350 रुपये की वसूली की गई। मुख्यालयवार कार्रवाई में सहारनपुर के टिकट चेकिंग स्टाफ ने सबसे अधिक मामले पकड़े। सहारनपुर के 13 टीटीई ने 241 यात्रियों को पकड़ा। इनमें 127 बिना टिकट, 103 अनियमित टिकट और 11 लगेज के मामले शामिल रहे। इनसे 1,88,630 रुपये व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.