गंगापार, दिसम्बर 31 -- धान कुटाई के बाद चावल में मिलाये जाने वाले फोर्टीफाइड ने किसानों की उपज को एमएसपी दर पर खरीद करने वाली एजेंसियो पर ब्रेक लगा दिया है। जिसके कारण किसान धान लादकर क्रय केंद्रों पर ठंड में रातें बिता रहा है। तहसील के प्रत्येक केंद्रों की स्थिति यह है कि फोर्टीफाइड न मिलने के कारण केंद्रों पर डंप धान को मिलर भी उठाने को तैयार नही हैं, ऐसे में सैकड़ों क्विंटल खरीदे जा चुके धान के कारण क्रय केंद्र प्रभारी भी परेशान हैं। केंद्र प्रभारियों ने बताया कि चावल में प्रति क्विंटल एक प्रतिशत फोर्टीफाइड पोषण तत्व मिलाकर मिलर कुटे हुए धान को जिले के बफर गोदामों में पहुंचाते हैं। जो मिलर फोर्टीफाइड मिलाये बिना चावल उतारने ले जाता है वह चावल बैरंग वापस लौटा दिया जाता है जिसके चलते मिलर का हजारों रूपये ढुलाई मे बर्बाद चला जाता है। ऐसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.