देहरादून, अगस्त 18 -- देहरादून। फोर्टिस हेल्थकेयर ने देहरादून में अपना पहला सुपर-स्पेशियलिटी मेडिकल सेंटर शुरू किया है। यह नया डेडिकेटेड मेडिकल सेंटर परेड ग्राउंड के पास 'सिकुंड डायग्नोस्टिक सेंटर' के साथ शुरू किया गया है। इस नई पहल के माध्यम से फोर्टिस दिल्ली-एनसीआर के अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टर अब देहरादून और आसपास के मरीजों को उनके घर के करीब ही ओपीडी परामर्श उपलब्ध कराएंगे। इस सेंटर में कार्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, ऑन्कोलॉजी (मेडिकल एवं सर्जिकल), ऑर्थोपेडिक्स, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी और ट्रांसप्लांट (लिवर और बोन मैरो) जैसी प्रमुख मेडिकल स्पेशियलिटीज के लिए परामर्श मिलेगा। साथ ही, मरीजों को सिकुंड डायग्नोस्टिक के माध्यम से रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी जैसी जरूरी जांच सुविधाएं भी यहीं मिल सकेंगी। फोर्टिस हेल्थकेयर की चीफ ग्रोथ ऑफिसर डॉ. रितु गर्ग और ...