हापुड़, मार्च 26 -- बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पसवाड़ा में करीब आठ माह पूर्व गोली लगने से हुई आरिश की मौत का मामला ठंडा होता नजर नहीं आ रहा है। परिजन द्वारा हाईकोर्ट के आदेश पर क्रब से शव को निकाल कर पुन: पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि पुन: पोस्टमार्टम में मृतक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। उसके अवशेष को फोरेसिंग लैब को भेजा गया वहां से आने वाली रिपोर्ट के बाद ही उसकी मौत की सहीं पुष्टि हो सकेंगी। हालांकि मृतक की पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुलिस ने आत्महत्या माना था। अब पुलिस समेत परिवार के लोगों की वहां से आने वाली रिपोर्ट पर निगाह टिकी है। जबकि गुरुवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद आरिस के शव का दफीना कर दिया गया है।:::::::क्या था पूरा मामलागांव निवासी आरिश की करीब आठ माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसके सिर में...