उरई, अक्टूबर 5 -- उरई। संवाददाता अपर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में पुलिस लाइन सभागार में मिनी फील्ड यूनिट फोरेंसिक फर्स्ट रिस्पांडर्स विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें प्रत्येक थाने के दो पुलिसकर्मियों को घटनास्थल पर प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता के दायित्वों की मानक संचालन प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया, ताकि हर घटना में वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन सुनिश्चित कर आपराधिक न्याय प्रणाली को मजबूत किया जा सके।कार्यशाला के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ईशान सोनी ने पोस्टमार्टम विश्लेषण के मुख्य बिंदुओं पर विस्तार से बताया। इसमें एल्गोर मोर्टिस यानी मृत्यु के कुछ घंटों में शरीर का तापमान गिरकर वातावरण के बराबर होना, राइगर मोर्टिस यानी 2 से 4 घंटे बाद मांसपेशियों के लॉक होने से शरीर का अकड़ना, लिवर मोर्टिस यानी रक्त संचरण रुकने से शरीर के निचले हिस...