जहानाबाद, मार्च 22 -- करपी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के शेरपुर रोड स्थित एक बंद मकान में हुई चोरी की घटना की जांच रविवार को फोरेंसिक विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर की। यह मकान निजी विद्यालय के शिक्षक शैलेश कुमार का बताया जाता है, जहां शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर कमरे में रखे बॉक्स को निशाना बनाया और उसमें रखे सोने की कनवाली, पायल, गैस सिलेंडर, चूल्हा, फूल तथा पीतल के बर्तन समेत करीब 90 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मामले को लेकर करपी थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष धीरज कुमार के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू कर दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.