फोरेंसिक जांच में लूट की पुष्टि नहीं, परिजनों से पूछताछ शुरू
मेरठ, अक्टूबर 3 -- खरखौदा क्षेत्र के गांव लालपुर में गर्भवती महिला को बंधक बनाकर लूटपाट किए जाने के मामले में फोरेंसिक जांच के दौरान जबरन लूट किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अब तक की जांच में पुलिस को ऐसा कोई ठोस सुराग नहीं मिला, जिससे वारदात में बदमाशों के जबरन घर में घुसने की पुष्टि हो सके। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच का दायरा बढ़ाते हुए महिला के परिजनों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। गांव लालपुर निवासी देवांग की गर्भवती पत्नी रुचि ने बुधवार को पुलिस को सूचना दी थी कि दो बदमाश घर में घुसे और उसे बंधक बनाकर मारपीट की। आरोप था कि बदमाश घर में रखी करीब दो लाख की नकदी और सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए।
जांच की प्रक्रिया फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए, जबकि सर्विलांस टीम ने आसपास के क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.