प्रयागराज, फरवरी 16 -- इंटरमीडिएट के छात्र आशुतोष प्रताप गिरि के आत्महत्या मामले की जांच में जुटी पुलिस ने उसके और आरोपी छात्रा के मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। पुलिस दोनों के मोबाइल में मौजूद सामग्री की सत्यता की तस्दीक करेगी। सूत्रों की मानें तो पुलिस न ही अब तक आरोपी छात्रा को जेल भेज पाई है और न ही घटना के अन्य पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर सकी है। जार्जटाउन थाना क्षेत्र के फतेहपुर बिछुआ निवासी होमगार्ड विनोद कुमार गिरि के इकलौते बेटे 17 वर्षीय आशुतोष का शव वैलेंटाइन डे पर शनिवार सुबह घर में फंदे पर लटका मिला था। मामले में विनोद ने प्रतापगढ़ की रहने वाली छात्रा और उसके पांच साथियों पर बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने आदि के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। विनोद की तहरीर के मुताबिक आरोपी छात्रा और आशुतोष एक ही कोचिंग में एनडीए प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.