जौनपुर, मई 1 -- बदलापुर (जौनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर (पूरा मुकुन्द) गांव स्थित फोरलेन हाइवे पर शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गयी। इसके चलते कार सवार 40 वर्षीय सिराजुद्दीन निवासी थाना सरैया जनपद वाराणसी की मौत हो गयी। जबकि फैजान तथा मौसिन गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने सिराजुद्दीन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा अन्य आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...