बोकारो, अप्रैल 2 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। भारत सरकार की महत्वपूर्ण परियोजना भारतमाता फेज वन के तहत निर्माणाधीन एन एच 320 जैनामोड़ के बांधडीह से लेकर रांची के ओरमांझी भाया पेटरवार- गोला फोरलेन सड़क पर आवागमन शुरू होने से एक ओर जहां लोगों को आवागमन करने में सुविधा होगी और बोकारो से रांची की दूरी कम हो जाएगी। फोरलेन सड़क के चालू होने के बाद एन एच 23 पर वाहनों का आवागमन नही होने से एन एच 23 के किनारे स्थित ढाबा, होटल, पेट्रोल पंप आदि प्रभावित होंगे। निर्माणाधीन फोरलेन सड़क जिस नक्शे के आधार पर बनाया जा रहा है उसके अनुसार फोरलेन सड़क के किनारे दुकान खोलने की कोई गुंजाइश नही है, क्योंकि फोरलेन सड़क की ऊंचाई सतही स्तर से कही 25 तो कही 20 फिट की ऊंचाई है और सबसे बड़ी बात यह है कि फोरलेन सड़क 320 के दोनों किनारों पर दीवार खड़ा कर दिया जा रहा है ताकि कोई जानव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.