आरा, जून 20 -- हि. असर -आरा एसडीएम ने शनिवार को फीता काट नये सब्जी बाजार का किया उद्घाटन -एसडीएम ने शंभू-विमला बाजार का फीता काट व्यवसायियों को कराया शिफ्ट कोईलवर, एक संवाददाता। बक्सर-पटना फोरलेन और राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर कायमनगर बाजार के समीप वर्षों से लग रही सब्जी मंडी को आखिरकार नये स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया।

नये बाजार का उद्घाटन शनिवार की सुबह छह बजे कायमनगर पहुंचीं आरा अनुमंडल पदाधिकारी शिप्रा विजय कुमार चौधरी ने फीता काटकर नये सब्जी बाजार का विधिवत उद्घाटन किया। बाजार के स्थानांतरण के साथ ही एनएच पर लगने वाले जाम और दुर्घटना की आशंकाओं से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। उद्घाटन के दौरान एसडीएम ने विक्रेताओं से कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाजार लगने से लगातार यातायात बाधित हो रहा था और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता थ...