बक्सर, फरवरी 9 -- हिन्दुस्तान का असर --- कार्रवाई वाहनों को फोरलेन पर बेतरतीब ढंग से खड़ा कर देते हैं पुलिस की इस पहल से स्थानीय लोगों को राहत की सांस फोटो संख्या- 18, कैप्सन- सोमवार को नया भोजपुर फोरलेन सब्जी मंडी के पास निगरानी करती पुलिस। डुमरांव, संवाद सूत्र। नया भोजपुर के एनएच 922 आरा-बक्सर फोरलेन पर अनियंत्रित रूप से सब्जी लदे खड़े वाहनों को पुलिस ने हटा दिया। 9 फरवरी को हिन्दुस्तान अखबार में फोरलेन पर सब्जी मंडी लगने से रोज जाम में फंस रही गाड़ियां शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई और आनन-फानन में दो पुलिसकर्मियों को भीड़ व वाहनों पर कड़ी निगरानी के लिए प्रतिनियुक्त किया है। पुलिस के इस पहल के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। बताया जाता है कि शादी-विवाह के मौसम में आसपास के गांवों से काफी संख्या में कि...