पलामू, जून 30 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पांकी के विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता के नेतृत्व में सोमवार को मेदिनीनगर शहर के पोखराहा स्थित एनएच-39 के फोरलेन मेदिनीनगर बाइपास एवं स्टेट हाईवे के क्रॉसिंग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना के बाद भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री के नाम के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मेदिनीनगर के पोखराहा और जोड़ क्रॉसिंग पर जानलेवा सड़क दुर्घटना रोकने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण कराने तथा जोरकट टोलप्लाजा पर सड़क निर्माण पूर्ण होनके बाद ही टोल वसूली कराने की मांग की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी की अध्यक्षता तथा विधायक प्रतिनिधि सुनील कुशवाहा के संचालन में आयोजित धरना में विधायक ने कहा कि पोखराहा क्रॉसिंग, मौत का क्रॉसिंग बनने की ओर तेजी से अग्रसर...